🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, गूंजा देशभक्ति का जयघोष! 🇮🇳
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत औरंगाबाद जिला मुख्यालय में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
माननीया मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, औरंगाबाद श्रीमती रमा निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य यात्रा में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में जिलेवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 🇮🇳
📍 गेट स्कूल मैदान से नगर भवन तक निकली तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
यात्रा के समापन पर नगर भवन स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद जगतपति कुमार जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अमर योगदान को नमन किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधान पार्षद श्री दिलीप कुमार सिंह, माननीय विधायक कुटुंबा श्री ललन राम, माननीय विधायक औरंगाबाद श्री त्रिविक्रम नारायण सिंह, माननीय विधायक नबीनगर श्री चेतन आनंद, जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्रनाथ वर्मा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, छात्र-छात्राएँ सहित बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
🇮🇳 ‘हर घर तिरंगा’—हर दिल में राष्ट्रभक्ति, हर घर में तिरंगा!
तिरंगा यात्रा का संदेश स्पष्ट है—राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति प्रतिबद्धता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना।
जिला प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से अपील है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज को निर्धारित नियमों एवं पूर्ण सम्मान के साथ फहराएँ।
आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को बनाए रखें और मिलकर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ। 🇮🇳❤️
#हरघर_तिरंगा #HarGharTiranga #तिरंगा_यात्रा #औरंगाबाद #Aurangabad #स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #वंदे_मातरम् #राष्ट्रभक्ति #राष्ट्रीय_एकता #आजादी_का_अमृत_महोत्सव #Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar CMO Bihar
15 views | Aurangabad, Bihar | Aug 14, 2026