कोल: जिले को मिली 18 नई सरकारी एंबुलेंस, डीएम और सीएमओ ने कलेक्ट्रेट में दिखाई हरी झंडी
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 जिले को नई 18 सरकारी एंबुलेंस की सौगात मिली है। मंगलवार को डीएम संजीव रंजन व सीएमओ नीरज त्यागी ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। सीएमओ नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में चल रही सरकारी 102-108 कुछ एंबुलेंस खराब पड़ी थी। उन एंबुलेंस को वापस किया गया है और 18 नई एंबुलेंस अभी जिले को मिली है।