कोल: खैर बाईपास पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में दो की मौत, एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के खैर बाईपास पर एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला हाथरस निवासी राजकुमार और शिवम आपस में चचेरे और तयेरे भाई थे, दोनों अलीगढ़ किसी मिलने वाले की शादी समारोह में शामिल होने आए थे।