कोल: रामनवमी की शोभायात्रा निकालने पर पूर्व महापौर सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज, यात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से निकाली गई
Koil, Aligarh | Apr 8, 2025 रामनवमी की शोभायात्रा निकालने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस FIR में पुलिस के द्वारा पूर्व महापौर शकुंतला भारती सहित 2 अन्य नामजद व अज्ञातों को शामिल किया गया है। यह FIR थाना अध्यक्ष देहली गेट मुनेंद्र कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है। FIR के मुताबिक शोभायात्रा को गलत रूट से निकाला गया था।