हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था पर बसपा नेता बृजपाल छप्पर का बड़ा हमला
25 अगस्त को बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर अपने साथियों राहुल संधाय, संजय गुर्जर, दिलशाद, ऋषिपाल गुर्जर, हरपाल सलेमपुर एवं अन्य परिजनों के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव पलहोड़ी पहुंचे।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के साढौरा क्षेत्र के गांव मद्दीपुर, जैतपुर, नगला, नगली और इब्राहिमपुर के सैकड़ों बच्चे कई किलोमीटर पैदल चलकर और नदी-नालों का रास्ता पार करके हिमाचल प्रदेश के स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए मजबूर हैं।
बृजपाल छप्पर ने आरोप लगाया कि इन गांवों में स्कूल होने के बावजूद अध्यापकों की कमी और बेहतर आवागमन की सुविधा न होने के कारण बच्चों को दूसरे राज्य में पढ़ाई करनी पड़ रही है।
इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि शिक्षा व्यवस्था की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।