धरहरा: बंगलवा में जिला स्तरीय जनजातीय सम्मेलन: अधिकारों, विकास और संस्कृति-विरासत संरक्षण पर चर्चा
धरहरा प्रखंड की बंगलवा पंचायत भवन में जिला स्तरीय जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनजातीय समुदाय के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका तथा पारंपरिक संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।