पाकरटांड: सावन की अंतिम सोमवारी पर कोचेडेगा गांव के ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई
सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर सिमडेगा के कोचेडेगा गांव के ग्रामीणों के द्वारा सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। गरजा स्थित शंख नदी से जल लेकर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बोल बम हर हर महादेव के जय घोष के साथ आगे बढ़े, जहां पर संत उमाकांत महाराज अगुवाई किया और भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया गया।