हथुआ: हथुआ के विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम, छात्रों को किया गया जागरूक
हथुआ नगर पंचायत के कस्तूरबा गांधी विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय में सोमबार कि दोपहर 2 बजे पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों, शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पौधा लगाकर लोगों को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। शिक्षकों और छात्रों ने पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।