जांजगीर: 48 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, नैला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आज सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार,नैला चौकी पुलिस ने घर के बाहर से चोरी हुई होंडा लिवो बाइक का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सकरेली निवासी विनय कुमार सूर्यवंशी उर्फ छोटू (27) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश।