डिंडौरी: कलेक्टर सभा कक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर सभा कक्ष में सोमवार दोपहर लगभग 2:00 समय सीमा की बैठक आयोजित हुई बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रकरणों पर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।