करछना: भीषण ठंड के दौरान मौसम पर आस्था दिखी भारी, अरैल संगम तट सहित विभिन्न स्नान घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब
प्रयागराज सहित पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट झेल रहा है जबकि संगम तट पर आयोजित किया जा रहे माघ मेले में पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला है तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि मौसम पर आस्था भारी नजर आई है मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 11:00 बजे तक करीब 55 लाख़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।