भीलवाड़ा: राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास चाय की दुकान में चोरी, नकद सहित हजारों का सामान ले उड़े, पहले भी 2-3 बार चोरी हो चुकी है
भीलवाड़ा। सुभाषगर थाना क्षेत्र में राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास एक चाय की दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरी में नकद राशि सहित करीब 50 से 60 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी हुआ है।उक्त दुकान में पहले भी 2-3 बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं।