भीलवाड़ा: कोहरे-धुंध की चादर में लिपटा भीलवाड़ा, वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी
भीलवाड़ा में गुरुवार सुबह घनी धुंध छाई रही। सवेरे से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में चारों ओर धुंध का असर देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि सुबह 9 बजे तक भी धुंध पूरी तरह छटी नहीं और दृश्यता काफी कम बनी रही।धुंध के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।