मंझनपुर: मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की मंझनपुर कलेक्ट्रेट में बैठक में सौहार्द बनाए रखने पर जोर
आगामी मोहर्रम पर्व एवं काँवड़ यात्रा के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने की। इस अवसर पर जिले के सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।