मंझनपुर: आप नेता के खिलाफ अश्लील बातें और धमकी देने पर तीन के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच
आम आदमी पार्टी की किसान प्रकोष्ठ की महिला जिलाध्यक्ष से अभद्र भाषा में बात करने और उनकी फोटो-वीडियो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर सराय अकिल थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने बताया कि महिला नेता ने तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसपर थाना सराय अकिल में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।