मंझनपुर: विकसित कौशाम्बी की ओर एक और कदम: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत अधिकारियों को मंझनपुर में मिला दो दिवसीय प्रशिक्षण
नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में गुरुवार को विकसित कौशाम्बी अभियान को लेकर एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यशाला में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि और वित्तीय समावेशन जैसे अहम क्षेत्रों में ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।