मंझनपुर: रसूलपुर बड़गांव का युवक सपनों की नगरी कमाने निकला था, रास्ते में ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कौशाम्बी थानांतर्गत रसूलपुर बड़गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब गांव के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत की खबर घर पहुंची। गांव निवासी रोहित सरोज (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र बड़कू सरोज, परिवार की आर्थिक तंगी से जूझते हुए सपनों की नगरी मुंबई में रोज़ी-रोटी की तलाश में निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी ज़िंदगी खत्म हो गई।