मंझनपुर: तियरा जमालपुर में शांतप्रिय परिवार के घर में चोरी, पुलिस ने नहीं किया मुकदमा, प्रधान ने भी दी गवाही
करारी थाना क्षेत्र के ग्राम तियरा जमालपुर में चोरों ने एक शांतप्रिय व्यक्ति के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मनोज कुमार पुत्र बूदल प्रसाद ने पुलिस को लिखित और मौखिक सूचना दी, लेकिन आरोप है कि थाना करारी पुलिस मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर रही है। वहीं इस मामले में पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।