मंझनपुर: करारी क्षेत्र में नाबालिग बालक के साथ अश्लील हरकत का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना करारी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालक के साथ अश्लील हरकत का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजन ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके नाबालिग पुत्र के साथ गलत नीयत से अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर ने गुरुवार 2 बजे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई हुई।