#भरतपुर। पंचायत आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत सोमवार को मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनके निर्धारित गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने मतदान कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के लिए हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा सभी कार्मिक आयोग के नियमों का पालन करते हुए टीम भावना से कार्य करें। तृतीय चरण में जिले की 156 ग्राम पंचायतों के 543 मतदान केंद्रों पर 3,636 मतदान कार्मिक तैनात किए गए हैं, जिन्हें दो पारियों में रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि 3 नवंबर को पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम से तथा 5 नवंबर को पंच व सरपंच पदों के लिए मतपत्र से मतदान होगा। रवानगी के दौरान जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा सहित विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Nov 2, 2026