पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने ₹15 करोड़ की लागत से बने मौर्य मंडपम का उद्घाटन किया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे 15 करोड़ रुपए की लागत से बने मौर्य मंडपम का उद्घाटन किया। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत मौर्य लोक परिसर और मौर्य टावर का जिन्नोंद्वार किया गया है। यहां एक ही जगह पर जिम, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट, गेमिंग जोन और बैंक्वेट हॉल भी बनाए गए हैं।