पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई जीएसटी दरों पर अपनी बात रखी
पटना में सोमवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई जीएसटी दरें लागू होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा – "सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जो इतने साल से मांग चल रही थी कि GST रेट में सुधार किया जाए, उन्होंने इस मांग को स्वीकार किया। इस सुधार से लोगों को काफी राहत मिला है।