पटना ग्रामीण: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, STET 2025 की परीक्षा तिथि घोषित
पटना में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 19 से 27 सितंबर तक लिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 12 से 31 अक्टूबर के बीच होगा और नतीजे 16 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे।