बाढ़: बाढ़ नगर परिषद् आगामी छठ पूजा के लिए घाटों को कर रहा दुरुस्त, लोहंडा से पहले पूरे होंगे सभी काम
Barh, Patna | Nov 10, 2026 आगामी छठ पूजा को देखते हुए बाढ़ नगर परिषद् की ओर से नगर क्षेत्र में स्थित सभी गंगा घाटों को दुरुस्त किया जा रहा है।कई घाटों पर छठव्रतियों के लिए स्थायी तथा अस्थायी चेंजिंग रूम एवं बाथरूम की व्यवस्था की जा रही है।मौके पर मौजूद नगर परिषद् के चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता ने करीब 3 बजे बताया कि सभी घाटों पर तेजी से काम हो रहा है, ताकि समय पर वह पूरा हो सके।