जालोर में निकाय चुनावों का शेड्यूल जारी : पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर से; जानिए-आपके जिले में चुनाव का पूरा कार्यक्रम।
नामांकन की शुरुआत 27 अगस्त, नामांकन की आखिरी तारीख
31 अगस्त, वोटिंग 9 और 11 सितंबर, मतगणना 14 सितम्बर को। राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव ने निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को आएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा- 27 अगस्त को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएंगे। 3 सितंबर तक नाम वापसी होगी। निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा, जबकि उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितंबर को होगा। इसी दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी, उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई। निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी।
Jalor, Jalor | Aug 19, 2026