लवकुश वाटिका में मनाया जिला स्तरीय वन महोत्सव : जालोर में काला घाटा स्थित लवकुश वाटिका में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित व सिरोही मंदिर महंत ईश्वरनाथजी महाराज के सानिध्य में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों को वृक्ष बनने तक देखभाल करने का आह्वान किया। सांसद चौधरी ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर जोर देते हुए वन विभाग के कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, वनकर्मी व आमजन मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 19, 2026