पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने अन्ने मार्ग में पुनौरा धाम पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
राजधानी पटना के एक अन्ने मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम के पुनर्विकास कार्य की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तावित कार्य योजना की प्रस्तुति के माध्यम से उसकी विशेषताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान इस परियोजना से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई .