पटना ग्रामीण: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के बेली रोड से एक युवक को किया गया गिरफ्तार, हथियार बरामद
बेली रोड के पिलर नंबर 50 के पास गस्ती के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को रुकने के लिए बोला, लेकिन वह दोनों युवक भागने लगे। जिनमें से एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब उस युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।