सेन्हा: गगेया आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई कार्यक्रम आयोजित, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य देखभाल की सलाह
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गगेया में गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें गर्भावस्था के आठ माह पूर्ण होने पर महिलाओं की गोदभराई रस्म अदा की गई।