तिजारा: तिजारा में खेत में बकरी जाने से दो पक्षों में मारपीट, लाठी, फरसी और देसी कट्टों से किया एक-दूसरे पर हमला
Tijara, Alwar | May 1, 2026 तिजारा क्षेत्र के हमीराका गांव में एक शादी की खुशियां उस समय दहशत में बदल गई जब बहन की शादी से ठीक 1 दिन पहले परिवार के भीतर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी फरसी और देसी कट्टों से लैस भीड़ ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित तैयब ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि शुक्रवार को उनकी बहन की शादी होनी थी।