सूरजगढ़: मेदनी चौकी पुलिस ने पहाड़पुर गांव में NH-80 पर अवैध बालू से लदे 2 ट्रैक्टर जब्त किए, दोनों चालक गिरफ्तार
मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर गांव के समीप NH 80 पर से अवैध बालू लोड 2 ट्रैक्टर जब्त किया है. पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर के चालक को गिरफ्तार कर शनिवार पूर्वाह्न 11:45 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में किरणपुर गांव के रहने वाले चालक पांडव कुमार एवं पटेलपुर गांव के रहने वाले करुण कुमार को गिरफ्तार किया गया.