केशकाल: पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने इरागाँव कोटकोड़ो किलेनार क्षेत्र के बीच लगाया गया था IED, विस्फोट कर किया गया नष्ट
मंगलवार को नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे।गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के 2 आईईडी मिले,जिसे बड़ी सूझ बूझ से बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया।