केशकाल: तेज आंधी तूफान में चलते NH-30 पर गिर विशालकाय पेड़, बड़ी दुर्घटना टली, केशकाल पुलिस ने आवागमन किया बहाल
केशकाल नगर में बीते 48 घण्टों से लगातार हो रही बारिश व आंधी तूफान के चलते स्थानीय जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं आज रविवार की दोपहर न्यायालय के समक्ष एक विशालकाय पेड़ उखड़ कर एनएच 30 पर गिर गया है। जिसके कारण एनएच में आवागमन प्रभावित हो रहा था, सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ को किनारे करवाया गया फिर से आवागमन को बहाल करवाया गया।