केशकाल: केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मस्सूकोकोडा मांझापारा में 28 लाख रुपये के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
जिले के केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 28 लाख रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र के ग्राम मस्सुकोकोड़ा मांझापारा स्कूल में बाउंड्री वॉल, पुलिया , सी सी रोड शामिल है ।जिसकी लागत 28 लाख रुपये है। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्तिथ थे ।