केशकाल: केशकाल मे चोरी का अजीबो गरीब वीडियो आया सामने,अंडर गारमेंट की चोरी करते CCTV में हुआ कैद,सोसल मीडिया में वीडियो वायरल
चोर अक्सर मकानों में सेंधमारी कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं. पर कोंडागांव में एक ऐसा चोर कैमरे में कैद हुआ जिसका शौक सोना और चांदी नहीं बल्कि महिलाओं के अंडर गारमेंट चोरी करने का है. केशकाल नगर के एक वार्ड में चोर के द्वारा अंडर गारमेंट की चोरी करता हुआ CCTV कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया में जमकर वाइरल हो रहा है ।