केशकाल: कुदालवाही पहाड़ी में कोंडागांव पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप सामग्री की बरामद
शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्तिथि की सूचना मिली।जिलाबल,DRG व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम सर्चिंग पर रवाना हुये।कुदालवाही पहाड़ी पहुचने से पहले ही पुलिस के आने की सूचना पाकर नक्सली अपना डेरा को छोड़कर भाग गए।पुलिस ने कुदालवाही पहाड़ी से नक्सलियों के डेरा से भारी मात्रा विस्पोटक व सामग्री बरामद किया