केशकाल: बिजली तार के चपेट में आने से 1 बंदर की हुई मौत,2 बंदर हुये घायल,वनविभाग ने मृत बंदर का पोस्टमार्टम बाद किया दाह संस्कार
केशकाल क्षेत्र के हर्रापडाव में आज मंगलवार को बिजली तार के चपेट में तीन बंदर आ गये औऱ जमीन पर गिर गए। इस हादसे में एक बंदर की मौके पर मौत हो गई। वही दो बंदर घायल हो गये। घायल दोनो बंदर उनके ही अन्य साथी बंदरों के द्वारा उठाकर अपने साथ ले गये।सूचना पर वनविभाग की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर मृत बंदर का पोस्टमार्टम बाद दाह संस्कार किया गया।