अटेर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने विनोद डेयरी पर की बड़ी कार्रवाई, 2.73 लाख का 390 किलो संदिग्ध घी जब्त, दूध-दाल के नमूने भी लिए
Ater, Bhind | Aug 1, 2026 भिंड। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शहर के गोरी रोड स्थित विनोद डेयरी पर घी का सेम्पल लिया गया जहां संदिग्ध घी दिखाई दिया जो 390 किलो था जिसकी कीमत 2 लाख 73 हजार रुपए है जिसे खाद्य विभाग ने जप्त कर लिया है