गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक, जिले में मादक पदार्थ तस्करी रोकने पर हुई चर्चा
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को 2 बजे मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।