बंदगांव: नकटी में ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती मनाई गई
बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत प्रांगण में शनिवार को आदिवासी समाज के महान धार्मिक गुरु, समाज सुधारक एवं भाषाविद् ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।