लखीसराय: पुरानी बाजार किऊल नदी तट पर विष्णु महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
लखीसराय: पुरानी बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ का आयोजन पूरे धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। मंगलवार की पूर्वाह्न 8:30 पर यज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा अर्चना और परिक्रमा करते नजर आए।