कटकमदाग: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. आशा रानी का यदुनाथ उच्च विद्यालय में सम्मान
आज शनिवार 4 बजे यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर आशा रानी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि, डॉक्टर आशा रानी वर्ष 1987 में यदुनाथ उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्तमान में वे बोकारो ,चंदनकियारी +2 विद्यालय की संस्कृत विषय की शिक्षिका हैं।