लखीसराय: मंत्रणा कक्ष के सभागार डीएम-एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग, 11 केंद्रों पर होगी भर्ती परीक्षा
लखीसराय। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों की लिखित परीक्षा को लेकर शुक्रवार की पूर्वाहन 11,30 जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से की।