पयागपुर: पयागपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल और गिरफ्तार
पयागपुर थाना के रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने और चोरी का सामान बेचने की फिराक में निकले बब्बू को जब रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में बब्बू के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।