मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज का किया अभिनंदन
गीता जयंती को भव्य महोत्सव के रूप में मनाने तथा ‘घर-घर गीता, हर घर गीता’ अभियान को सफल बनाने का महाराजश्री ने किया आह्वान
@followers @top fans News 24 Udaipur
#ApnaGharAshram #Udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर: गीता परिवार के संस्थापक एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज का गीता परिवार उदयपुर के साधकों एवं गीता प्रचारक सदस्यों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाराजश्री को मेवाड़ी परंपरा एवं वीरता के प्रतीक मेवाड़ी पगड़ी और उपरना धारण करवाकर तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।
गीता साधक किशोर पाहुजा के नेतृत्व में पहुंचे साधकों ने महाराजश्री का स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गीता प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया, किशोर पाहुजा, गीताव्रती राजू जोशी, सुभाष मेहता, संतोष राठौड़, पूर्णिमा व्यास, सीमा कुमावत, संपत लाल माहेश्वरी, रुचि पाहुजा एवं राधा माहेश्वरी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान सिंघल फाउंडेशन के संजय जी सिंघल एवं धरोहर की सलाहकार डॉ. विनिया क्षीर सागर का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज ने उपस्थित गीता साधकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली गीता जयंती को केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर भव्य महोत्सव एवं जनोत्सव के रूप में मनाया जाए। गीता का दिव्य संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं स्वाध्याय से जुड़ें।
महाराजश्री ने ‘घर-घर गीता, हर घर गीता’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए प्रेरित किया कि प्रत्येक घर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ, अध्ययन एवं नियमित स्वाध्याय प्रारंभ हो। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ऐसा दिव्य ज्ञान है, जिसकी शिक्षाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उपयोगी हैं।
महाराजश्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्साहित गीता परिवार उदयपुर के साधकों ने गीता जयंती को व्यापक स्तर पर जनोत्सव के रूप में मनाने, अधिकाधिक परिवारों को गीता से जोड़ने तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
NEWS BY :
गोपाल कनेरिया
गीता परिवार प्रचारक सदस्य
94134 79996
Girwa, Udaipur | Nov 26, 2026