जगदलपुर: भाजयुमो ने वंदे मातरम् गीत अपमान के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के सदस्यों द्वारा जगदलपुर में आक्रोश एवं विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा कोतवाली चौक से मशाल जुलूस का आयोजन प्रारंभ किया गया।