कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय/विकासखंड मुख्यालय पर 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर संपन्न हुए।
तहसील आलोट में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में नगर परिषद आलोट तथा नगर पालिका ताल के कुल 3570 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने अपनी समस्याओं का निराकरण कराया और शासकीय योजनाओं का लाभ लिया।
शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।
शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की जा रही है ।
शिविर में एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणजनो के आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया गया ।
#JanSampark #ratlam
15 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026