अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आलोट की ग्राम पंचायत खारवाकला मे डांगी धर्मशाला में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल, प्रकाश हाड़ा, जीवन सिंह सोलंकी, मोनू मीणा एवं मंगल सिंह चौहान उपस्थित थे। अतिथियों ने युवाओं के साथ स्वयं योगासन कर नागरिकों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को माधव शर्मा द्वारा योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्राणायाम एवं विभिन्न योगासनों कराए गए 'मेरा युवा भारत' के माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लेकर स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीवन सिंह सोलंकी एवं आभार प्रदर्शन अतुल वर्मा ने माना।
#अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस
#JanSampark #ratlam
9 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026