धर्मस्व शाखा अंतर्गत ज्ञान भारतम मिशन की बैठक ए डी एम डॉ शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि ज्ञान भारतम मिशन भारत की विशाल पाण्डुलिपि (Manuscript) विरासत को खोजने, उनका सर्वेक्षण करने, उन्हें संरक्षित करने और आधुनिक तकनीक (जैसे AI और क्लाउड स्टोरेज) का उपयोग करके डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने की एक राष्ट्रीय पहल है। इसका उद्देश्य इस ज्ञान को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुलभ बनाना है। इसका मूल मंत्रः || न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते || (इस संसार में ज्ञान के समान कुछ भी पवित्र नहीं है) । कार्यक्रम का मुख्य स्तंभ संरक्षण , नवाचार और संवर्धन एवं अनुकूलन है ।
पाण्डुलिपियां खोजने के लिए सर्वेक्षण टीमें सरकारी और निजी पुस्तकालय, संग्रहालय, विश्वविद्यालय, अभिलेखागार (Archives) और संस्कृत पाठशालाएं
धार्मिक स्थल: मंदिर, मठ, आश्रम, मठवासी संस्थान और
गुरुकुल, निजी व्यक्तिः पारंपरिक विद्वान, ज्योतिषी, आयुर्वेदिक चिकित्सक, मंदिर के पुजारी और निजी संग्रहकर्ता आदि स्थानों पर खोज कर रही है। डिजिटल ऐप और डेटा संग्रहणके लिए gyanbharatam.com वेब पोर्टल और एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से सर्वेक्षक (Surveyor) या आम नागरिक (Citizen)पाण्डुलिपियों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
भारत की पाण्डुलिपियों का एक राज्यवार व्यापक डेटाबेस तैयार करना, दुर्लभ और संकटग्रस्त (लुप्त हो रही) पाण्डुलिपियों की पहचान होना अपेक्षित परिणाम है। इससे भारत का एक GIS-आधारित पाण्डुलिपि मानचित्र तैयार होगा। बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अखिल भारतीय पुजारी महासंघ श्रीराम मंदिर जौरा पंडित महेश शर्मा द्वारा भारत के पूर्वज महाराज नवाब धरोहर की जानकारी सहेज कर रखा गया है। ए डी एम ने उनका कार्य प्रशंसनीय बताया । बैठक में बताया गया कि रतलाम जिले के आमजन से अपील हैं कि अन्यत्र जिलो की भांति हमे भी रतलाम जिले में शासन की महत्तानुसार रतलाम जिले में स्थित निजी शोध संस्थान, महाविद्यालय, ग्रंथालय, मंदिरों, मठ/आश्रम, प्राईवेट ट्रस्ट इत्यादि में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्के, फोटो छात्र-शोधार्थियों द्वारा किये गये शोध को नवीन कलेक्टर कार्यालय, रतलाम के कक्ष क्रमांक 107 में स्थापित कन्ट्रोल रूम में कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सांय 6:00 बजे के मध्यम जानकारी प्रस्तुत कर सकते है तथा कार्यालयीन समय अथवा उसके पश्चात भी मोबाईल नंबर 7223065511 एवं 9907423318 तथा 9977741604 पर व्हाटसअप पर भेज सकते हैं।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राधा महंत एवं लिपिक श्री मनीष माथुर , श्री देवांश योगी तथा रतलाम जिले के देवस्थान/मंदिर के पुजारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam
12 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026