जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दिगौड़ा पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान हेलमेट पहनकर गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर पुलिस ने उन्हें उपहार स्वरूप गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य लोगों से भी अपनी सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से हेलमेट पहनने की समझाईश दी गई।